बड़वाह; भीमेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव मनाया, महिलाओं ने बड़वाह; गाए फागुन गीत,राधाकृष्ण के रूप में महिलाओं ने खली ब्रज की होली

विशाल कुमरावत बड़वाह भीमेश्वर महादेव मंदिर मंगलवार को फाग उत्सव का आयोजन किया गया।फागुन के भजनों और रंग-गुलाल के गुबार से मंदिर सराबोर नजर आया|इस दौरान महिलाओ ने राधाकृष्ण के रूप में ब्रज की होली भी खेली।भजनों का दौर काफी देर तक चला।अंत में महाआरती भी की गई।गुरुनानक मार्ग स्थित भीमेश्वर महादेव मन्दिर मे दोपहर करीब 3 बजे फाग उत्सव का आयोजन हुआ|महिला मंडल की सदस्याओ ने गणेश वन्दना के साथ फाग उत्सव की शुरुआत की।इसके बाद महिलाओं ने कृष्ण भजनों की शुरुआत की।ढोल की थाप पर महिलाए भजनों पर थिरकी।इसके बाद फागुन के गीतों का सिलसिला शुरू हुआ।यहाँ महिलाओ ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।यहाँ पंडित संतोष शर्मा ने भी सभी को होली पर्व की बधाई दी।अंत में महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।उल्लेखनीय है की भीमेश्वर महादेव मन्दिर में देर शाम को भी फाग उत्सव मना।यहाँ अंतराष्ट्रीय स्तर के लोकनर्तक संजय महाजन द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इसके साथ ही फाग उत्सव के साथ होली भी मनाई