खरगोनमुख्य खबरे

बड़वाह; किरण जोशी सर्वानुमति से बनी सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्षा,अर्चना कोठारी सचिव मनोनीत

विशाल कुमरावत बड़वाह से. सर्व ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने समाज की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महासभा की अन्य ईकाईयो का पुनर्गठन गठन किया जा रहा है।युवा वाहिनी अध्यक्ष के रूप में पीयूष शर्मा के मनोनयन के बाद सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की नवीन अध्यक्षा की नियुक्ति भी हो गई।सर्वानुमति से किरण ब्रजेन्द्र जोशी को महिला महासभा का अध्यक्ष बनाया गया।साथ ही अर्चना कोठारी को सचिव मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन विवेकानंद विद्या विहार स्कुल में सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की बैठक व फाग उत्सव के दौरान हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने की।विशेष अतिथि के रूप में पूर्व महासभा अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडया,नवीन दुबे,दुर्गाशंकर शर्मा थे।शुरुआत रश्मि शर्मा,स्मारिका पुराणिक ने सरस्वती वन्दना की।इस अवसर पर महिला महासभा की पूर्व अध्यक्षा शीतल सोहनी ने अपने सफल कार्यकाल के लिए सभी का आभार माना।मंच से सभी ने सोहनी के सफल कार्यकाल की बधाई दी।

इसके बाद महासभा अध्यक्ष ने समाज के उन्नयन,एकता व सामाजिक कार्यो की सफलता के लिए समाज की महिलाओ की भागीदारी अति आवश्यक बताया।उन्होंने कहा की नारी शक्ति के बिना समाज के किसी भी कार्यक्रम की कल्पना नही की जा सकती है।आप सभी समाजिक गतिविधियों को बढ़ाए,महसभा,युवा वाहिनी आपके कार्यो में सदैव सहयोग करेगी।महिला महासभा ने अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी व सुरेन्द्र पंडया का सम्मान भी किया।अंत में सभी महिलाओ ने एक दुसरे के साथ फाग उत्सव मनाया।साथ ही एक दुसरे को फाग उत्सव की बधाई दी।

IMG 20240319 WA0052

सर्वानुमति से हुई नियुक्ति– कार्यक्रम के दौरान नवीन अध्यक्ष के मनोनयन की बारी आई तो सभी ने एकस्वर में किरण जोशी के नाम पर सहमती बनी।इसके बाद सभी ने ताली बजाकर अपनी सहमती जताई।वही सचिव के रूप में अर्चना कोठारी मनोनीत किया गया।पूर्व अध्यक्षा सोहनी सहित अन्य उपस्थित महिलाओं ने पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया।किरण जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा की वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व को पूर्ण करेंगी।सचिव,कार्यकरिणी सदस्यों के साथ समाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को गति प्रदान करने के साथ महिलाओ को संगठित करने का प्रयास करेगी।उन्होंने कहा की आगामी वर्ष में परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

IMG 20240319 WA0054

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button