सेंधवा; 23 करोड़ की लागत से सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में 4 बैराज बनेंगे, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी सौगात।

सेंधवा। पूर्व मंत्री व अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य के प्रयासों से फिर सेंधवा क्षेत्र को 23 करोड़ से 4 बैराज की सौगात मिली है। शुक्रवार को आर्य ने भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल व छोटू चौधरी को इस मामले में जानकारी दी। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंधवा विधानसभा में किसान संपन्न हो, उनकी खुशाली हेतु अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने कुछ माह पूर्व भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों के हित में कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने हेतु बैराज बनाने के संबंध में मांग पत्र सौंप कर मांग की थी। बैराज बनने से किसान तीनों मौसम की फसल पैदावार ले सके। इसके लिए करीबन 8 ग्रामीण क्षेत्रों में बैराज बनाने के संबंध में पत्र देकर मुख्यमंत्री से मांग की गई थी। जिसके अंतर्गत आर्य के अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रहण के तत्काल बाद ही विधान सभा क्षेत्र के चार ग्रामीण में 23 करोड़ की लागत से चार बैराज बनाने की स्वीकृति पत्र प्राप्त होने से यह मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा आर्य को पद ग्रहण के तोहफे के रूप में देखा जा रहा हैं। इस अवसर पर आर्य ने कहा की मैं हर आदिवासी के चेहरे पर खुशहाली देखना चाहता हूं। यह चार बैराज क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का साधन होकर उनकी जीविका का आधार बनेंगे। इससे क्षेत्र के पलायन पर भी रोक लगेगी। आर्य ने मुख्यमंत्री यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
इन चार ग्राम में निर्मित होंगे बैराज व स्टाप
थीगली में 4 करोड़ 46 लाख की लागत से बैराज का निर्माण
मालवन में स्टाप डेम (मय केनाल) 4 करोड़ 23 लाख की
कुंडिया में स्टाप डेम (मय केनाल) 10 करोड़ 56 लाख
कालीकुंडी में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बैराज का निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है।