मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; आज देश में मोदीजी के नेतृव में भाजपा सरकार हर मुकाम में सफल रही है, नव मतदाता संवाद कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा


सेंधवा।
जो राष्ट्रहित में कार्य करे जनहितेषी योजनाए बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचए और देश के हित में काम करने वाली सरकार का चयन होना चाहिए। यह प्रजातंत्र का नियम है। आज देश में मोदीजी के नेतृव में भाजपा की सरकार हर मुकाम में सफल रही है। इसलिए नव मतदाता को भी मोदी से ही जुड़ना चाहिए। उक्त बात भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योसना अग्रवाल ने नव मतदाता संवाद के अंतर्गत सेंधवा के होम्योपैथिक कालेज में व्यक्त किए। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनार्थी श्रीनिवास के निर्देशानुसार महिला मोर्चा नए मतदाता संवाद के तहत नव मतदाता से संवाद कर उन्हे भाजपा की नीति रीति से अवगत कराकर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करना है। इसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ मोदी की गारंटी के बारे जानकारी देते हुए कहा कि मोदी के नेतृव में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए योजना बनाकर कार्य कर रही है। भाजपा ने रोड माडल बनाकर विकसित भारत की नींव रखी है। आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बहुत बड़ी है। यह बात युवा अच्छे से जानते है। चुनाव का मौसम आ गया है। देश हित में आपको भाजपा के पक्ष में मोदी के साथ खड़े होकर देश हित में एक आहुति देवे । इस अवसर पर मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में नव मतदाता के साथ कालेज के क्त एसजी पाटिल, महेश नागरे, सुमतीनाथ जैन, श्रीराम, नीलिमा पवार, गीता, वैभव तिवारी, पूजा, गुलाफासर ने युवा संवाद में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललिता शर्मा, प्रिया पवार, अंजना शर्मा, वंदना मेटकर भी मौजूद थीं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!