खरगोनविविध

लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित हुई भाजपा की  ‘लाभार्थी संपर्क अभियान’  कार्यशाला 

img 20240225 wa00274155063427315677875

भीकनगांव, सत्याग्रह लाइव ;- भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज भाजपा मंडल भीकनगाँव की लाभार्थी संपर्क अभियान के निमित्त कार्यशाला स्थानीय जनपद सभागृह में सम्पन्न हुयी, जिसमें मुख्य वक्ता खंडवा लोकसभा के पूर्णकालिक विस्तारक उज्जवल जोशी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया एवं बताया कि प्रत्येक बूथ पर 25 हितग्राहियों से एक संपर्क प्रमुख उनके घर जाकर संपर्क करेगा एवं संवाद करेगा, पुरे मंडल में प्रमुख कार्यकर्ताओं को लाभार्थी संपर्क प्रमुख बनाया जायेगा, यह अभियान 5 मार्च तक चलेगा, कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह लल्ली बना ने किया। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री राम मंदिर प्रस्ताव एवं भाजपा देश की आशा विपक्ष की निराशा का वाचन पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने किया, स्वागत भाषण अभियान के संयोजक अजय वर्मा  ने दिया, कार्यक्रम की प्रस्तावना अभियान के सहसंयोजक अंकित मालीवाल ने रखी एवं आभार अभियान की सहसंयोजक मंजू शुक्ला ने व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष विजय महाजन, विधानसभा के पूर्णकालिक विस्तारक सतीश यादव, पूर्व नपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, रवि पटेल कैलाश यादव, नकुल कापसे, मोहनप्रतापसिंह चौहान, दीपेंद्रसिंह राठौड़, कृष्णराजसिंह राजूदादा, दिनेश मामा शर्मा, अनारसिंह नायक, बबलू पंडित, अंतिम राजपूत, जतिन यादव, प्राची राठौर, दुर्गा श्रीवास, ज्योति भावसार, बिंदु शर्मा, गुलाबसिंह वास्कले, तकेसिंह नायक, भागीरथ दादू सोनी, गौरव सगर सहित मंडल के सभी बूथों से पधारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20240225 wa00213217786724762180155

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!