पानसेमल कॉलेज के विद्यार्थियों को कानून व यातायात नियमों की जानकारी दी

बडवानी-पानसेमल।
प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना एवं इनसे होने वाली मृत्यु दर को कम करने वह महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों को काम करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में पूरे जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। जिससे जनता में यातायात नियमों का पालन कराया जाकर दुर्घटनाओं में असमय होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके। इसी परिपेक्ष में निरीक्षक सुरेंद्र कनेश थाना प्रभारी पुलिस थाना पानसेमल, उप निरीक्षक संजीव पाटिल द्वारा शनिवार को शासकीय महाविद्यालय पानसेमल के छात्र-छात्राओं को होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने व दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर को कम करने, महिलाओं के साथ घटित अपराधों को कम करने तथा साइबर क्राइम को रोकने के संबंध में आवश्यक कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही यातायात नियमों की बारीकियों के बारे में बताया जाकर यातायात नियम प्रति जागरूक किया गया।