आस्था स्पेशल ट्रेन में रामलला के दर्शन के लिए प्रथम जत्थे में 30 भक्त गए थे अयोध्या, वापस लोटने पर नपा में भव्य स्वागत हुआ

बडवाह से विशाल कुमरावत।
अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला और उनके मंदिर दर्शन के लिए भाजपा ने केंद्र सरकार के सहयोग से दर्शन योजना बनाई गयी है। इसके तहत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।ऐसे में भाजपा नगर मण्डल को भक्तो को अयोध्या भेजने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पहले चरण में बड़वाह से भाजपा नगर मण्डल एवं नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वरा वार्ड 12 से 30 भक्तो का जत्था अयोध्या रवाना हुआ था। बुधवार को अयोध्या से वापस लोटने पर नगर पालिका सभाग्रह में भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर,नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह तोमर,पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पंडया एवं पार्षदों ने जत्थों के सभी सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर ने बताया कि पहला जत्था नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नगर मण्डल के माध्यम से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुआ था।
वापस लोटने पर जत्थे का स्वागत हुआ।उन्होनो कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा पूरे भारत से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन हेतु जत्था आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से भेजा जा रहा है।यात्रा के दौरान खान-पान और अयोध्या पहुंचने के बाद यातायात,ठहरने एवं खाने पीने की व्यवस्था भी की गई है।उन्होंनो सभी वार्डो के रहवासियो से अपील की है की पंजीयन करवा कर रामलला दर्शन के लिए जाए।जत्थे के सदस्यों ने कहा अयोध्या धाम में प्रभु राम जी दर्शन करने का हमे अवसर मिला हम बहुत ही सौभाग्यशाली है। प्रधानमन्त्री एवं भाजपा द्वरा अयोध्या आने-जाने भी बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।इस दौरान पार्षद गणेश पटेल,विजय महाजन,अनिल कानूनगो,जिम्मी तोमर,मुरली जायसवाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी मोजूद थे।