देश-विदेशमुख्य खबरेराजनीति

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा, भाजपा राष्ट्रीय परिषद से मिली मंजूरी

सत्याग्रह लाइव डेस्क।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मौजूदा कार्यकाल लोकसभा चुनाव को देखते हुए 30 जूनतक के लिए बढ़ाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सत्तारूढ़ दल फिलहाल विधानसभा या लोकसभा चुनावों के लिए व्यस्त हैं। ऐसे में आंतरिक चुनावों की प्रक्रिया का पालन करना संभव नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके जरिये संगठन का संसदीय बोर्ड को यह अनुमति दी गई है कि आपात स्थिति में पार्टी के अध्यक्ष के कार्यकाल को सेवा-विस्तार दिया जा सके। भाजपा में अध्यक्ष पद का चयन संगठनात्मक चुनाव से होता है। कई चरणों पर निवार्चन के बाद कम से कम 50 प्रतिशत राज्य इकाइयों को उन्हें निर्वाचित करना होगा। प्रदेश स्तर का भाजपा का संगठनात्मक चुनाव भी जिला निकायों के निर्वाचन पर निर्भर करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!