सेंधवा; पुण्य तिथि पर समर्पण दिवस मनाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया, सेंधवा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी छोटू चौधरी व सह प्रभारी निलेश अग्रवाल को बनाया गया।

सेंधवा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर रविवार को भाजपा सदस्यों ने समर्पण दिवस मनाकर उपाध्यायजी को याद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले सहित जिला महामंत्री अजय यादव भी मौजूद थे। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया की पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर नपा जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। पंडित उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाल कर इस दिवस को भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी छोटू चौधरी व सह प्रभारी निलेश अग्रवाल को बनाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने जिला अध्यक्ष इंगले को अपनी समर्पण राशि जमा कराई। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, विकास आर्य, लक्ष्मी शर्मा, कांताबाई यादव, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, राहुल पवार, छोटू चौधरी, गणेश नरगावे, कालू सांवले, अखिलेश पवार, सचिन शर्मा, रोहित गर्ग, विवेक तिवारी, रामेश्वर पालीवाल, प्रखर शर्मा मौजूद थे।