मुख्य खबरेसेंधवा

नपा का करोडों बकाया, शिविर लगाकर वसूली शुरू

सत्याग्रह लाइव, सेंधवा। नगर पालिका राजस्व वसूली के लिए नगर पालिका द्वारा निवाली रोड पर लगाया। वसूली शिविर का निरीक्षण करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, लेखापाल दयानंद पाटीदार शिविर में पहुंच कर वसूली केंप का जायजा लिया। केंप लगाने से आज तक नपा कर्मचारियों ने सात लाख की वसूली की गई। नपा सीएमओ मधु चौधरी ने बताया की नगर पालिका की आर्थिक स्थिति नगर पालिका करो पर निर्भर है। जो विकास कार्य में खर्च होती है। शासन अपने स्तर पर व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी राशि मिलती है वो विशेष मद के माध्यम से आती हैं। जो उसी कार्य पर खर्च होती है। किंतु कई कार्य इसे होते है जो जनहित में नगर पालिका की निधि से ही कराए जाते है। नगर में जनता पर संपत्ति कर, जलकर व अन्य मद में करोडों रुपए बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाबजूद जनता द्वारा नपा के करो जमा कराने में उदासीनता बरती जा रही है।

कर्मचारियों को वेतन देने में भी परेशानियां आ रही-
नगर पालिका की वर्तमान में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। कर्मचारियों को वेतन देने में भी परेशानियां आ रही हैं। विकास कार्य की गति बहुत धीमी हो गई है। इसलिए वार्डाें में वसूली शिविर लगा कर वसूली की जा रही है। अब नगर पालिका आपके घर के पास शिविर लगा रही है। जनता नपा को सहयोग देकर समय पर नपा के करो को जमा कर विलंब शुल्क से बच कर नगर विकास में सहयोग प्रदान करे। नगर पालिका द्वारा निवाली रोड पर एक फरवरी से केंप लगाकर वसूली की जा रही है । केंप के माध्यम से संपत्ति कर पांच लाख 48 हजार 978 व जलकर से एक लाख 76 हजार 672 रूपये की वसूली की गई। केंप में राजस्व निरीक्षक अशोक वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक सदाशिव पाटिल, संतोष पाटिल, दिलीप बरडे, राजेश श्रीवास, सिद्धार्थ श्रीवास, यश ठाकुर, प्रीति व्यास, किशोर गिरनार एवं जल विभाग से वारिस अली गोकुल प्रजापति, मनोज महाजन, निर्भय पवार, विशाल पाटिल एवं राजस्व शाखा के समस्त कर्मचारी मौजूद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!