बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी; भाजपा में 6 मण्डल के अध्यक्ष हुए नियुक्त, बड़वानी जिले के 6 नवीन मंडल अध्यक्ष की घोषणा

बड़वानी, सत्याग्रह लाइव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने गुरुवार को बड़वानी जिले के 6 नवीन मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी है।जिसमे बड़वानी नगर में मिथुन यादव का नाम ओर बड़वानी ग्रामीण से भूपेंद्र जाट का नाम तय हुआ है। इसके अलावा भवती से विजय वास्कलेए पाटी से मनीष भावसारए अंजड़ से राजा चौहानए राजपुर से कृष्णा धनगर को भी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद भाजपा कार्यालय पर माला पहनकर बड़वानी नगर मंडल अध्यक्ष मिथुन यादव ओर बड़वानी ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र जाट को भाजपा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने कार्यकर्ताओ के साथ बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही मिठाई भी खिलाई
