दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक चारित्र के सदस्यों ने की बनेड़ियाजी की तीर्थ यात्रा

इंदौर,। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक चारित्र की नए वर्ष की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा अतिशय क्षेत्र बनेड़ियाजी में 200 सदस्यों की मौजूदगी के साथ संपन्न हुई, जहां सभी बंधुओं भगवान अजीतनाथ की पूजा-अर्चना और प्रक्षालन कर अयोध्या में बन चुके रामलला के भव्य मंदिर की खुशी में भगवान राम की पूजा-अर्चना कर उन्हें भी अर्ध्य समर्पित किए।
ग्रुप के संरक्षक शंभू सौगानी ने ग्रुप के सेवाकार्यों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। सचिव ऋषभ पाटनी ने पिछले वर्ष की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। अध्यक्ष देवेन्द्र सोगानी ने भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि नए वर्ष में चार धार्मिक यात्राएं होंगी, जिनमें बुंदेलखंड एवं कश्मीर यात्रा भी शामिल है। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र गदिया का नरेन्द्र सेठी एवं अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुए। तंबोला अर्चना सौगानी, रीता पाटनी एवं प्रीति पहाड़िया ने खिलाया। कपल गेम आशा जैन एवं चंदा जैन ने संयोजित किए। नंबर गेम में मेगा पुरस्कार श्रीमती ममता पाटनी ने जय श्रीराम के नाम पर जीता। इस अवसर पर बनेड़ियाजी तीर्थ स्थल के सहयोग हेतु ग्रुप द्वारा 4100 रु. का दान किया गया तथा महेन्द्र गदिया ने पूजन-अभिषेक हेतु धोती-दुपट्टा बदलने वाले स्थान पर 15 हजार रु. के केरपेट लगाने तथा ऋषभ पाटनी द्वारा शांतिधारा के लिए 7 हजार रु. मूल्य का चांदी का कलश देने की घोषणा की गई। संचालन आशा-कमल जैन ने किया और आभार माना सचिव ऋषभ पाटनी ने।