सेंधवा में निकली भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए श्रद्धालु, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहे अलर्ट।

सेंधवा। अयोध्या में आज सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद सेंधवा शहर में प्रभात फेरी, शोभायात्राएं निकालने सहित सुंदरकांड, रामरक्षा स्त्रोत का पाठ आयोजन हो रहे हैं। मुख्य मार्ग सहित गलियों में सजावट की गई है। दोपहरा में विहिप और बजरंग दल के द्वारा किला परिसर स्थित श्रीराज राजेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। वहीं श्रद्धालु ढोल-मंजीरे लेकर शामिल हुए। शोभायात्रा में नगर के व्यापारीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। शोभायात्रा में महिला शक्ति हाथों में भग्वा ध्वज लेकर शामिल हुई। नगरपालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव सबसे आगे महिला शक्ति का नेतृत्व करते नजर आई। बडी संख्या में माता-बहने शामिल हुई। बैंड बाजों पर बज रहे धार्मिक गीतों पर युवा झूमते नजर आए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद दिखाई दिए। शोभायात्रा किला गेट, पुराना बस स्टैंड, पुराना एबी रोड, जवाहर गंज और संत विनोबा मार्ग से झांकी मार्ग होती हुए राम मंदिर पहुंचकी समाप्त होगी। यहां आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर तीन बजे शोभायात्रा भवानी चौराहा पहुंच गई थी। वहीं शाम पांच बजे शोभायात्रा सदर बाजार पहुंच गई थी। शोभायात्रा में विहिप और बजरंग दल के पदारधिकारियों व कार्यकर्ता सहित नपाध्यक्ष बसंती बाई यादव, पूर्व नपाध्यक्ष अरूण चौधरी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, भाजपा नेता विकास आर्य, सुनील अग्रवाल, नीलेश जैन, राकेश सोनी, आशीष कानूनगो, महैश सोनी, दिलीप कानूनगो, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. रैलास सैनानी, अनिल वाघ, मुकेश शर्मा चयन, भूषण जैन, डॉ. अश्विन जैन, डॉ. शिरीष दुबे सहित अन्य शामिल रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओपी कमल चौहान, तहसीलदार मनीष पांडे, सीएमओ मधु चौधरी सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकार शोभायात्रा के साथ मुस्तैद रहे। बता दे शहर के राम मंदिर में भी भव्य सजावट की गई। भगवान श्रीराम दरबार का आकर्षक श्रृंगार किया गया था।