बड़वानीमुख्य खबरे
बडवानी; कमल नयन इंगले बने नए भाजपा जिला अध्यक्ष, आम सोनी को जिला अध्यक्ष पद से हटाया

बडवानी। सत्याग्रह लाइव।
विधानसभा चुनाव में बड़वानी जिले में चार में से तीन सीट हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी में बदलाव की बात लगातार सामने आ रही थी। जिसके बाद शुक्रवार देर शाम ओम सोनी को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उनकी जगह कमल नयन इंगले को जिले का दायित्व सौंपा गया है। बता दे विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की चार में से एक ही सीट जीत पाई है। वहीं राजपुर विधानसभा में गत दिनों ओम सोनी का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतला भी जलाया था। इसके बाद से जिले में बदलाव की सुगबुगाहट चल रही थी। बता दे ओम सोनी को पिछले विधानसभा चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस सरकार के समय जिला अध्यक्ष बनाया गया था। ओम सोनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत नगर निकाय और विधानसभा चुनाव लड़े।