अवैध गांजे की खेती का किया पर्दाफाश, 101 किलो गांजे के हरे पौधे किया जब्त, खेत मालिक को भी किया गिरफ्तार

खरगोन से इसहाक पठान। खरगोन जिले की मण्डलेश्वर थाना पुलिस ने कपास और मक्का की फसल के बीच बडी मात्रा अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 101 किलोग्राम के 70 हरे पौधे जब्त कर खेत मालिक को भी गिरफ्तार किया है। अवैध गांजे की कीमत दो लाख इकत्तीस हजार रूपये बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर मण्डलेश्वर टीआई दीपक यादव ने पुलिस बल के साथ ग्राम गाडरिया में मंगलसिंग भील के खेत में छापामार कार्यवाही की। इस दौरान आरोपी मंगल सिंग भील ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर धरदबौचा। पुलिस को देखकर आरोपी भाग रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। मण्डलेश्वर एसडीओपी मनोहर गवली ने बताया की सूचना पर कार्यवाही की है। बडी अवैध गांजे का खुलासा हुआ है। आरोपी ने कपास और मक्के की फसल में अवैध गंजा लगा रखा था। जब्त हरे पौधे की कीमत करीब दो लाख इकत्तीस हजार रूपये है। पुलिस ने आरोपी मंगलसिंग के खिलाफ मण्डलेश्वर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
