बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा सीएम राईज विद्यालय में अंग्रेजी 12वीं की मार्गदर्शिका वितरण

सेंधवा।
नगर की सीएम राईस कन्या विद्यालय में कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय की कठिनाई को देखते हुए विद्यालय के अंग्रेजी के शिक्षक अनिश शेख द्वारा सरल भाषा में कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय की महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न उत्तर ग्रामर मार्गदर्शीका सरल भाषा में बनाकर छात्राओं को निशुल्क वितरित की गई है। मार्गदर्शीका को लेकर श्री शेख ने बताया कि विद्यालय में डी ग्रेड की छात्राओं के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। विद्यालय में प्राचार्य आशीष श्रीवास के मार्गदर्शन में उक्त मार्गदर्शिका वितरित की गई। मार्गदर्शिका वितरीत करने पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका भारती बर्डे सुलोचना कौशल, मनोज मराठे आदि ने हर्ष व्यक्त किया।