सुशासन दिवस मनाया, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

सेंधवा।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। सेंधवा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। नपा अध्यक्ष के जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब अटलजी प्रधानमंत्री थे, तब सेंधवा से 500 से अधिक आदिवासी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली गए थे। उस समय अटलजी ने आदिवासियों को दो घंटे का समय दिया था। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा अटलजी कवि हृदय के थे हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा….किसी भी परिस्थिति से जूझने और हार न मानने का ये मंत्र है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने कहा कि अटलजी को निमाड़ से बहुत प्रेम था। वे तीन बार सेंधवा आए थे। उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना बहुत कारगर साबित हुई।
स्वच्छता मिशन पर करेंगे काम
नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा की आज देश सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। नपा अध्यक्ष ने नगर में स्वच्छता मिशन पर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल जाकर मरीजों को दूध, फल, बिस्किट का वितरण किया। कार्यक्रम में पार्षद छोटू चौधरी, गणेश राठौड़, कालू सांवले, सचिन शर्मा, गणेश नरगावे, विक्की वर्मा, कमल पाटिल, प्रकाश निकुम, अनीता धामोने, लता चौधरी, ललिता शर्मा, कांता यादव, मेघा एकड़ी, कृष्णा पालीवाल, ज्योत्सना अग्रवाल, सुरेश गर्ग, रामेश्वर पालीवाल, विक्की छबड़ा, विवेक तिवारी, श्याम पाटिल, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।