राज्य महिला हॉकी अकादमी में बड़वानी शहर की चार खिलाड़ी भाग लेगी

बड़वानी।
हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67 मिनी नेशनल हॉकी चौंपियनशिप जो कि ग्वालियर के राज्य महिला हॉकी अकादमी में 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होगी । जिसमें बड़वानी शहर की चार खिलाड़ी कु. स्नेहा दाऊदे कु.शिवानी बामनिया कु. मनप्रीत कौर कु. केसर भाबर करेगी। मिनी नेशनल हॉकी चौंपियनशिप में मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व इनका चयन लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा आयोजित स्टेट हॉकी चौंपियनशिप मंदसौर में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ हे चारों ही खिलाड़ियों का यह दूसरा नेशनल है इसके पूर्व चारों खिलाड़ी भुवनेश्वर उड़ीसा में मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है चारों ही खिलाड़ी गरीब परिवार से है वर्तमान में चारों राज्य महिला की अकादमी में रहकर हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है चारों खिलाड़ी प्री नेशनल कोचिंग कैंप मैं भाग लेकर मध्य प्रदेश हॉकी टीम का हिस्सा बनेंगे पश्चात टीम राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पुनीतजी गहलोत सहायक आयुक्त विवेक गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी मुकेश मालवीय एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, रामजय चौहान, भावेश मालवीय, विजय चौहान, मोनिका राठौर, पिंकी दाऊदे एवं समस्त पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया ।