बड़वानीमुख्य खबरे

आत्म सम्मान की भावना का विकास कर निखारें व्यक्तित्व- सुश्री प्रतिमा

बड़वानी
आत्म सम्मान का जीवन में बहुत महत्व है। यह व्यक्तित्व का प्रमुख पहलू है। आत्म सम्मान के बिना दुनिया में सम्मान नहीं प्राप्त किया जा सकता है। आत्म सम्मान आत्म सम्मान एक व्यक्ति के स्वयं के गुणों और योग्यताओं में विष्वास का प्रदर्षित करता है। आप अपने आप में विष्वास करें। स्वयं को पसंद करें। अपने प्रति सकारात्मक रहें। अपने सम्मान के लिए आवाज उठायें। अनिष्चित परिस्थितियों के प्रति भयभीत न हों। परिश्रम करें। आत्म सम्मान की भावना का विकास करके आप अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। ये बातें युवा प्रस्तोता कु. प्रतिमा मुकाती ने शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास कार्यषाला में कहीं। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. दिनेष वर्मा के मार्गदर्षन में हुआ। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि कु. प्रतिमा मुकाती ने पावर पाइंट प्रजेंटेषन के माध्यम से जीवन में आत्म सम्मान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। संचालन यंषिका सोलंकी ने किया। आभार भियारी गुर्जर ने व्यक्त किया। सहयोग तुषार गोले, शैली सोनी, खुषी अग्रवाल, तुलसी शर्मा, अक्षय चौहान ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button