बड़वानीमुख्य खबरे

विकसित भारत 2047 पर हुई परिचर्चा

बड़वानी। स्थानीय आदर्श महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बलराम बघेल के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. स्मिता यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के आह्वान पर महाविद्यालय में विकसित भारत विषय पर विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रितेश भावसार ने 2047 में विकसित भारत पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी विषय पर अपने विचार रखे। डॉ. धर्मंेद्रसिंह ने विश्व में भारत की भूमिका के बारे में बताया। डॉ. सुनीता सोलंकी ने भारतीय अर्थव्यवस्था और नवप्रवर्तन पर बात रखी। डॉ. डीएस चौहान ने सशक्त भारतीय संपन्न और भारत के विकास में कृषि का महत्व बताया। डॉ. लक्ष्मी गोयल ने सुशासन व सुरक्षा बिंदु पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही विद्यार्थियों ने भी अपना मत प्रस्तुत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!