देश-विदेशमुख्य खबरे

दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर? अस्पताल में भर्ती, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है, सोशल मीडिया पर दावा

पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो दाउद को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक हालत गंभीर होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उसे कराची में जहर दिया गया है। हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की किसी रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा है। अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंच है।

पाक में इंटरनेट डाउन
पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर आ रही है। देश के कई बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन है। इसके अलावा एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम भी नहीं चल रहा है। दावा किया. रात 8 बजे के बाद से इंटरनेट की स्पीड धीमी कर दी गई है।

मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद
बता दें कि और मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ही उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!