बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

गुरुनानक देव की जयंती पर निकला नगर कीर्तन, पंच प्यारों का हुआ स्वागत, बडवानी सेंधवा में हुए आयोजन

बडवानी-सेंधवा।
जिले के बड़वानी और सेंधवा में शनिवार को गुरुनानक देव की जयंती पर नगर कीर्तन निकला। नगर कीर्तन में पंच प्यारों का जगह-जगह स्वागत हुआ। बडवानी में बड़वानी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा शनिवार को शहर में श्रीगुरुनानक देव जी की 554 वें जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में रथ पर गुरुग्रंथ साहिब व उसके पीछे चल रहे पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। बड़वानी गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व की तैयारियां सिख समुदाय द्वारा काफी दिनों पहले से शुरू कर दी गई थीं। आज शनिवार को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं द्वारा बस स्टैंड स्थित गुुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरुवाणी का पाठ गया। दोपहर को बस स्टैंड स्थित गुरुनानक गुरुद्वारा से गुरुनानक देव जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गुरुनानक देव के चित्रों की झांकियां सजाई गई थीं। बग्घियों में सवार संत एवं गुरुनानक देव जी के चित्रों की झांकियां शामिल थीं। सिख श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर गुरुनानक देव के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा गुरुनानक गुरुद्वारा से शुरु होकर कोर्ट चौराहे, तिरछी पुलिया, झंडा चौक, रणजीत चौक, मोटी माता चौक, होते हुए बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा पहुंची। जहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

25BADWANI 04


सेंधवा गुरूद्वारा से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस मार्ग से निकला। रास्ते में जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत सत्कार हुआ। नगर कीर्तन के आगे चल रहे पंच प्यारों का समाजजनों ने पुष्प् वर्षा का स्वागत किया। नगर कीर्तन में समाजजन शामिल हुए। समाज के कैप्टन छाबडा ने बताया कि नगर कीर्तन समापन पर अटूट लंगर प्रसादी बाटी गई। 27 नवंबर सुबह 9 बजे श्री सहेज पाठ की समाप्ती होगी। जिसके बाद निशान साहेब के चोले की सेवा होगी। 11.30 से एक बजे तक ज्ञानीजी द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद अटूट लंगर होगा। 27 नवंबर सोमवार रात में 8.30 से रात 12 बजे तक बच्चों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। वहीं ज्ञानीजी द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 11 25 at 17.58.44 c8f76425


शनिवार को नगर कीर्तन में समाजजन अमरजीत सेठी, सोनू भाटिया, रणजीत सिंह छाबड़ा, जीत भाटिया, सुनील चावला, अजीत सिंह खनूजा, हरपाल सिंह छाबड़ा, ज्ञानी मोहन सिंह, प्रभज्योत सिंह भाटिया, रणवीर सिंह छाबड़ा, शिवी कौर छाबड़ा, सीमा छाबड़ा, मीनू छाबड़ा, रमन कौर राजपाल, बेबी कौर छाबड़ा, शिवानी छाबड़ा, नीतू भाटिया, नीतू खनूजा, भावना सिंधानी, मुस्कान मोटवानी, दिलराज कौर सेठी, पुष्पा कौर सेठी, जसबीर कौर छाबड़ा, काजल चावला, तान्या कौर छाबड़ा, रीहल कौर भाटिया सहित अन्य सभी समाजजन शामिल रहे।

25BADWANI 03

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!