विविध

भाजपा कार्यालय पर दीपावली के उपलक्ष में पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुई माता लक्ष्मी की पूजन

हम सभी ज्योतिर्मय होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं और उत्साह का संचार करें -श्री गौरव रणदिवे

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे द्वारा दीपावली के अवसर पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार से मां लक्ष्मी की पूजन अर्चना की गई।
श्री गौरव रणदिवे ने दीपावली के अवसर पर नगरवासियों के लिए मंगल कामनाएं करते हुए कहा कि हम प्रफुल्लित होकर सभी के जीवन में आशाएं जगायें, इस मायने में ही दीपावली आत्म साक्षात्कार का पर्व है। दीया जलता है आलोक बिखेरता है लेकिन वही दीपक जब समूह में कतारबद्ध होकर सामूहिक रूप में दूसरों के साथ जलता है, तो उसकी आभा अपने आसपास के पूरे परिवेश को आलोकित कर देती है। इस तरह दीपावली पर्व मिलजुलकर विकास करने और सभी के जीवन को सुखमय बनाने का संदेश देता है।
इस अवसर पर श्री गौरव रणदिवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के सुखी जीवन, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हम सभी ज्योतिर्मय होकर, सबको साथ में लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं और उत्साह का संचार करें, दीप पर्व यही संदेश देता है।

चुनाव संचालन समिति के नगर संयोजक श्री बाबू सिंह रघुवंशी ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सविता अखण्ड, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, घनश्याम शेर, मुकेश मंगल,मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितीन द्विवेदी, कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा, नितीन पाण्डे, राजू चौहान, निरंजनसिंह चौहान, ज्योति पंडित, हर्षवर्धन बर्वे अजय अग्निहोत्री, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!