बोले सो निहाल.. भक्तिमय उद्घोष से प्रारंभ हुआ.. श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ का जन सम्पर्क
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने गृह क्षेत्र के वार्ड 69 में आज तूफानी जन सम्पर्क महेश नगर के गुरुद्वारा में मत्था टेक ..वाहे गुरु से आशिर्वाद लेकर प्रारंभ किया।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ का महेश नगर रहवासी संघ प्रत्येक गलियों में
घर घर से महिलाओं ने भव्य स्वागत किया गया।
लोगो का उत्साह देखने ही बनता था।
जन सम्पर्क नार्थ राज मोहल्ला.. ओल्ड राज मोहल्ला, जवाहर मार्ग,
साउथ राज मोहल्ला,
बियाबानी,भक्त प्रहलाद नगर, समाजवाद नगर होते हुए, वर्धमान नगर पर समाप्त हुआ।
इस ऐतिहासिक जन सम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ,पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता,वार्ड की पार्षद श्रीमती मीता रामबाबू राठौर वार्ड अध्यक्ष,सभी बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजुद थे।
पूरे जन सम्पर्क मार्ग पर भाजपा प्रत्याशी को रजवाणी और मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया..
पूरे मार्ग पर रहवासी गण द्वारा ऐतिहासिक आतिशबाजी करके जीत की दीपावली का शंख नाद कर दिया।