बड़वानीमुख्य खबरे
कुए में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बड़वानी जिले के भवती गांव में आज सुबह 7.30 बजे एक किसान के खेत के कुएं में तेंदुआ देखा गया। किसान ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ देर रात कुएं में गिरा है। ऐसे में सुबह जब कुएं में तेंदुए के गिरे होने की जानकारी लोगों को मिली तो वहां भीड़ जमा हो गई स ये खेत गांव के लिए गब्बर सिंह नामक किसान का है। उन्होंने ही खेत में सबसे पहले तेंदुए को देखा था। ग्राम भवति के समीप उदय उर्फ गबर वास्कले के खेत के कुवे में गिरा था तेंदुआ। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया है। डीएफओ के अनुसार 2 साल का नर तेंदुवा प्रतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ कुएं में गिरने से चोटिल हो गया है।