उम्मीदवारों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, देखिए कितनी बढी संपत्ति, बडवाह, भीकनगांन के उम्मीदवारों की संपत्ति बढी

खरगोन से दिनेश गीते
विधानसभा चुनाव को लेकर खरगोन जिले की विधानसभाओं के भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र जमा कराएं है। अब तक भाजपा और कांग्रेस के सभी 12 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र जमा कर दिए हैं। इसमें उनकी संपति का ब्यौरा भी दिया गया है। जिसमें भीकनगांव के कांग्रेस और भाजपा की उम्मीदवार ने शपथ पत्र में दी संपत्ति सहित अन्य जानकारी कुछ इस प्रकार है। भीकनगांव विधानसभा से कांग्रेस की उम्मीदवार झूमा सोलंकी के पास 1 लाख 20 हजार 540 रुपए नकद है। उनके पास सोने के 140 वजनी आभूषण भी है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख 60 हजार बताई गई है। वहीं 250 ग्राम चांदी भी है जिसकी कीमत 16 हजार बताई गई है। उनकी कुल संपति की कीमत 3 करोड़ 52 लाख 64 हजार 261 रुपए है। उन पर 76 लाख 18 हजार 496 रुपए का कर्ज है। इसी तरह भाजपा की उम्मीदवार नंदा ब्राह्मणे के पास 2 लाख रुपए की नगद राशि है। उन्होंने शपथ पत्र में दर्शाया है कि उनके पास सोने के 250 ग्राम वजनी आभूषण है। जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए और 5 किलो चांदी है। जिसका मूल्य करीब 3 लाख रुपए है। उनकी सकल संपत्ति का मूल्य 20 लाख 15 हजार 696 रुपए है। उन पर 6 लाख रुपए का कर्ज भी है। इसी प्रकार बडवाह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल हाई स्कूल तक पढाई की है। उनके पास नकद राशि 1 लाख 20 हजार 540 रुपए है। 3 लाख 60 हजार 900 रूपये पत्नी के पास है। वहीं 40 हजार 500 रूपये बच्चों के पास है। वहीं 5 लाख 76 हजार के आभूषण है। इनके पास अचल संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 30 लाख 37 हजार 257 रुपए है। एक स्कूटर, 2 पिकअप और 1 कार वाहन है। इन पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। वहीं बडवाह से भाजपा प्रत्याशी विधानसभा सचिन बिरला ने हायर सेकंडरी तक पढाई की है। इनके स्वयं के पास नकद राशि 49 हजार 308 रुपए और 1 लाख 47 हजार पत्नी के पास है। वहीं 8 लाख 10 हजार के आभूषण है। इनके पास 2 करोड़ 44 लाख 99 हजार 352 रुपए की अचल संपत्ति है। इनके उपर ऋण व अन्य देयक 11 लाख 98 हजार 919 रुपए है। वहीं वाहन के रूप में इनके पास एक बाइक व एक कार है। सचिन बिरला पर भी कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।