विविध

विजयदशमी पर्व….250 फीट क्षेत्र में लंका बनाकर 111 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा

_दशहरा मैदान पर तैयारिया प्रगति पर ~सलवाडिया


इन्दौर ~ सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फुट क्षेत्र में लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फुट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।
सलवाडिया ने कहा कि हर वर्ष के अनुसार इस बार भी विशालकाय रावण का दहन दशहरा मैदान पर होगा जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। रावण का धड़ दशहरा मैदान पर पहुंच गया है । बाकी रावण के पुतले के अनेक अंग दादावाड़ी स्थित स्कूल में तैयारी तैयार किये जा रहे है।
सलवाडिया ने कहा कि विजयादशमी पर्व पर ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर हजारों धर्मलंबीयो की उपस्थिति में दशहरा महापर्व पर रावण का दहन किया जाएगा।।।।
कलाकार लक्की सलवाडिया, कलाकार धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर,मनोज आर्या, लालू लाहोरिया, राजेश आदि द्वारा रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है।
संस्था के नारायण सिंह यादव, सुरेश मिंडा, प्रहलाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी, जितेन्द्र रावरिया, राजाराम बोरासी, जीतेश शाह, सागर सलवाडिया भी अपना योगदान दे रहे हैं।।।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!