मध्यप्रदेशमुख्य खबरेराजनीति

सुसनेर के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राणा चितरंजन सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया

भोपाल डेस्क।

 मध्य प्रदेश में दल बदल एक सामान्य घटनाक्रम है। हर रोज दर्जनों लोग बिल्कुल वैसे ही पार्टी बदल रहे हैं जैसे प्राइवेट कंपनियों के एम्पलाई स्विच करते रहते हैं। आईए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में कितने नेताओं ने स्विच किया

राजगढ़ जिले के सुसनेर के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राणा चितरंजन सिंह ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। चितरंजन सिंह सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह के भाई हैं। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समक्ष उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

सीधी से भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की है। वह चाहते हैं कि किसी भव्य कार्यक्रम में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। 

भिंड जिले के लहार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. विनोद तिवारी भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!