विविध

श्री श्रीविद्या धाम पर मना नंदोत्सव नौका विहार की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

-भगवान को लगाए छप्पन भोग
इन्दौर । विमानतल मार्ग स्थित श्रीश्रीविद्या धाम पर आज महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में नंदोत्सव की धूम रही । यहां कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। नंदोत्सव में आज भगवान के बालरूप की झांकी सजा कर माखन मिश्री एवं 56 भोग समर्पित किये गए। भक्तों को 500 किलो फलाहारी खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। आश्रम के 51 विद्वानों द्वारा आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में भगवान कृष्ण का षोडशोपचार पूजन, गौ दुग्ध से अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। पं. लोकेश शर्मा एवं उनके साथियों ने भगवान के जन्म के समय यमुना में नौका विहार की सजीव झांकी भी बनाई जिसके लिए परिसर में विशेष रूप से यमुना नदी की झांकी बनाई गई थी। इसके अवलोकन हेतु देर रात तक दर्शकों का मेला जुटा रहा। वासुदेव टोकनी में रखे नन्हें भगवान को लेकर नदी पार कर रहे थे, तब भगवान की रक्षा के लिए शेषनाग फन फैलाए हुए इस झांकी में नजर आ रहे थे। आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, यदुनंदन माहेश्वरी, पं. दिनेश शर्मा ने पूजन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button