गिरते पानी में शहर कांग्रेस में पदयात्रा निकाली

इंदौर ~शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला में ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्डा जी के नेतृत्व में विवेकानंद प्रतिमा लाबरिया भेरू से सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा बड़ा गणपति तक गिरते पानी में पदयात्रा निकाली।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि देश के नेता श्री राहुल गांधी जी नफरत मिटाने के लिए करीब 4000 किलो मीटर की भारत जोड़ो यात्रा यात्रा निकाली। जिसका मुख्य उद्देश्य देश में भाईचारा कायम करना और सभी धर्म को साथ लेकर भारत देश बनाना का था।
आज ही के दिन 7 सितंबर को श्री राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत छोड़ो यात्रा की शुरुआत की इस अवसर पर आज शहर कांग्रेस ने पदयात्रा की।
पदयात्रा में पदयात्रा में विधायक विशाल पटेल, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, नवनियुक्त शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल गोलू अग्निहोत्री, शहर कांग्रेस के सह प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेश मिंडा, अर्चना जायसवाल,महेंद्र सिंह रघुवंशी,राजेश चौकसे,अरविंद बागड़ी, ठाकुर जितेंद्र सिंह,राजेश शर्मा,गिरधर नागर सन्नी राजपाल एवं जौहर मानपुरवाला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।।।
संचालन घनश्याम जोशी ने किया एवं आभार गजेंद्र वर्मा