धारराजनीति

बीजेपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर,39 उम्मीदवारों के टिकट की हुई घोषणा।

धरमपुरी विधानसभा से कालूसिंह ठाकुर को टिकट मिलने पर, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल।

भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए ढोल पर नाचते एवं आतिशबाजी करते आए नजर।

रिपोर्टर शाहीद पठान

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय द्वारा 17 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें धार जिले के धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 200 से कालूसिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है। वही आपको बता दें कि भाजपा के गद्दावर नेता कालूसिंह ठाकुर पूर्व में भी धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। कालू सिंह ठाकुर के धरमपुरी विधानसभा के उम्मीदवार घोषित होने पर,विधानसभा के गांव-गांव,पंचायत-पंचायत और भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है। जहां भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए ढोल पर नाचते एवं आतिशबाजी करते नजर आए। वही ठाकुर को टिकट देने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश, व केंद्रीय नेतृत्व का आभार माना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!