विविध
जीआरपी पुलिस इंदौर ने अभिमन्यु अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेन में यात्रियों को किया, महिला सुरक्षा एवं उनके सम्मान का ध्यान रखने के लिए प्रेरित।
इंदौर पुलिस की टीम ने भी पार्क, विभिन्न मॉल्स एवं प्प्रमुख बाजारों में पहुंचकर किया लोगों को जागरुक

इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का द्वितीय चरण चलाया जा रहा हैं।
इंदौर पुलिस की टीम द्वारामेघदूत उपवन पार्क, विभिन्न मॉल्स एवं प्प्रमुख बाजारों में पहुंचकर वहां उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी, और समाज में लड़कियों/महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखनें व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित किया गया।
शासकीय रेल पुलिस इंदौर जनजागरूकता अभियान मै हूं अभिमन्यु- के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रेल श्रीमती निवेदिता गुप्ता के मार्गदर्शन में SRP इंदौर के अधीन आने वाले रेलवे स्टेशन व कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया गया।
समूह चर्चा आयोजित कर यात्रीगण को किया गया जागरूक :- आज GRP इंदौर के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर जागरूकता शिविर एवं चर्चा का आयोजन किया गया जिसमे GRP पुलिस थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टाफ़ एवं रेल यात्रीगण को महिला संबंधी अपराधों एवम उनकी रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे में जानकारी दी गई ।
रेल यात्रा में ख़ास तौर पर अकेली महिला यात्रियों के लिए संवेदनशीलता के लिए जागरूक किया गया ।
उनको GRP Help App भी डाउनलोड कराया गया