विविध

दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी और आनंदित वही होगा, जिसे कोई बीमारी नहीं हो

अनुराग नगर उपाश्रय में प्रख्यात हीलिंग साधक निकुंज गुरुजी का भक्तामर शिविर

अनुराग नगर उपाश्रय में प्रख्यात हीलिंग साधक निकुंज गुरुजी का भक्तामर शिविर 

इंदौर । संसार का कोई भी ऐश्वर्य, धन या संपत्ति तभी सार्थक साबित होगी, जब आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे । दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी और आनंदित वही हो सकता है, जिसे कोई बीमारी ना हो। आजकल हमने बीमारियां बढ़ाने के साधन घरों में ही बढ़ा रखे हैं। खानपान, दिनचर्या एवं हमारी कार्यशैली अनेक रोगों को न्यौता दे रही है।

          विश्व प्रसिद्ध हीलिंग साधक एवं वास्तु गुरु निकुंज गुरुजी अहमदाबाद ने आज सुबह अनुराग नगर स्थित जैन मंदिर पर चल रहे चातुर्मास की धर्मसभा में साध्वी प.पू. ऋजुदर्शनाश्री, साध्वी प.पू. निरागदर्शश्री एवं प.पू. दीपदर्शनाश्रीजी म.सा. की निश्रा में आयोजित विशिष्ट भक्तामर हीलिंग अनुष्ठान के दौरान उक्त दिव्य बातें कहीं। चातुर्मास आयोजन समिति के हेमंत डोसी, विनोद जैन, जयंती श्रीश्रीमाल, रितेश जारोली ने अनुष्ठान के पूर्व निकुंज गुरुजी की अगवानी की। संगीतमय अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शहर के जैन सहित विभिन्न समाजों के बंधुओं ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। इस आयोजन के लिए निकुंज गुरुजी को विशेष रूप से अहमदाबाद से आमंत्रित किया गया था। मंदिर के सुखदायी उपाश्रय में इस अवसर पर शहर के प्रमुख जैन श्रीसंघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

       अनुराग नगर उपाश्रय ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमंत डोसी एवं विनोद जैन ने बताया कि चातुर्मास के दौरान अनुराग नगर उपाश्रय में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। अब तक सिद्धचक्र महा पूजन, प्राचीन तीर्थों की भावयात्रा, 45 आगमो का महापूजन, अष्टप्रकारी पूजा जैसे दिव्य अनुष्ठान संपन्न हो चुके हैं। अब पर्युषण महापर्व पर भी आठ दिवसीय भव्य भक्ति संगीतमय परमात्मा की अंगरचना एवं जन्म कल्याणक जैसे दिव्य आयोजन भी होंगे। प्रत्येक रविवार को प.पू. साध्वीश्री म.सा. की निश्रा में बच्चों के लिए संस्कार शिविर के आयोजन भी हो रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!