बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। गायत्री धाम परिसर में 300 चंदन तरु का रोपण किया गया

सेंधवा।
गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत गायत्री धाम सेंधवा की पावन तपोभूमि पर 300 चंदन तरु का रोपण किया गया। पुरुषोत्तम मास के पवित्र महीने में 300 चंदन तरु का रोपण में सेंधवा की संपूर्ण सामाजिक इकाई एवं संस्था वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने जन्म दिवस, विवाह दिवस, पुरखों की पुण्य स्मृति में रोपण किया गया। इन वृक्षों को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से रोपित किया गया। गायत्री परिवार ट्रस्ट सेंधवा के समस्त मंडलों ने अपने प्रभाव क्षेत्र का इस आयोजन को सार्थक करने में सभी प्रतिभागियों ने समय साधन का योगदान किया। सिंचाई व्यवस्था एवं गड्ढों की खुदाई करके जैविक खाद, जड़ी बूटियों एवं बीज मंत्रों से तरु पुत्र महायज्ञ का संचालन लोकसेवी जीवन दानी गायत्री साधकों के द्वारा संपन्न किया गया।

IMG 20230731 WA0047



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button