अग्रवाल मैत्री संघ के सदस्यों ने केशर पर्वत पर मांडू इमली के पौधे रोपे
35 हजार से अधिक पौधों का अवलोकन किया – रोपे गए पौधों का देखभाल का संकल्प
इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट
इंदौर,। श्री अग्रवाल मैत्री संघ विजय नगर के सदस्यों ने सावन की रिमझिम फुहारों के बीच महू रोड स्थित केशर पर्वत का अवलोकन किया, जहां शिक्षाविद डॉ. शंकरलाल गर्ग ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। सदस्यों ने अपने इस भ्रमण के दौरान पौधों की 35 हजार से अधिक प्रजातियों को अवलोकन किया, बल्कि डॉ. गर्ग के माध्यम से उन पौधों के बारे में दिलचस्प जानकारियां भी प्राप्त की। इस दौरान डॉ. गर्ग के निर्देशन में विलुप्त होने की कगार पर आ चुकी मांडव इमली, जिसे खुरासानी इमली भी कहा जाता है, के 20 पौधे भी रोपे और समय –समय पर उनकी देखभाल के लिए केशर पर्वत आने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस यात्रा में मैत्री संघ के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव सुरेन्द्र बंसल, रमेश बंसल, मीना गर्ग, नरेन्द्र अग्रवाल का उल्लेखनीय सहयोग रहा। आभार माना पूर्व अध्यक्ष हेमंत भाई