बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। मप्र में भाजपा सरकार बनाने महिला मोर्चा ने निकाली कावड यात्रा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकली यात्रा, श्रीराजराजेश्वर को चढाया 5 नदियों का जल।

सेंधवा।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने रविवार को लाडली बहना कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शहर की मात्र शक्तियां लाडली बहना योजना में लाभान्वित हुई महिलाएं शामिल हुई। शहर के महावीर कॉलोनी स्थित विशेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर पुराना एबी रोड, गुरुद्वारा, मौलाना आजाद मार्ग, सदर बाजार, राम बाजार होते हुए किला परिसर स्थित राज राजेश्वर मंदिर पहुंची। जहां महिलाओं ने कांवड़ में भरकर लाए गए पांच पवित्र नदियों के जल से भगवान राजेश्वर का जलाभिषेक किया। नगर के विभिन्न मार्गाे से निकली महिलाओं की कावड़ यात्रियों का विभिन्न समाज संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान डीजे पर बज रहे भजनों पर महिलाएं जमकर नृत्य भी करते चल रही थी। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी जयंत शर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा अपनी जीत का परचम लहराते हुए
सरकार बनाए इसी कामना के साथ आज महिला मोर्चा ने यह कांवड़ यात्रा निकाली है। कांवड़ यात्रा में करीब 500 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। सभी ने भगवान राजराजेश्वर का अभिषेक कर प्रार्थना की। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!