पश्चिम क्षेत्र में अखंड रामायण पाठ शुरूसावन के महीनेभर गूंजेंगी मानस की चौपाइयां
पूजन-अर्चन के साथ देव आह्वान किया
इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट:-
इंदौर। सावन के महीने में धार्मिक कार्यों का महत्व एवं फल कई गुना मिलता है। पश्चिम क्षेत्र में आज से अखंड रामायण पाठ की चौपाई शुरु हुई है, जो 1 अगस्त तक अनवरत जारी रहेगी। प्रति मंगलवार शाम को महाआरती का क्रम भी रहेगा।
गांधी नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज सुबह से ही उत्साह और धर्ममय माहौल बन गया था। पं. अनंत योगेन्द्र महंत ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन के महीने में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत आज से हो गई है। विश्व कल्याण, विश्व शांति, पर्याप्त वर्षा, पर्यावरण संरक्षण, देश की एकता अखंडता के उद्देश्य से यहां अखंड मानस का पाठ किया जाता रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सभी देवी-देवताओं के आह्वान एवं पूजन के साथ ही हनुमान जी का चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया गया। विधी-विधान से पूजन-अर्चन कर मुख्य पुजारी पं. अमित तिवारी के सान्निध्य में हुआ। पूजन में प्रमुख रूप से विश्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत (पूर्व राज्यमंत्री दर्जा)।