आपातकाल के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया काला दिवस
इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट:-
इंदौर । भारतीय जनता पार्टी इंदौर के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि आज इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा ने आपातकाल के विरोध में कालादिवस मनाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा इंदौर ने काला दिवस के रूप में मनाया। युवा मोर्चा ने भव्य वाहन रैली का आयोजन किया भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में इस भव्य रैली की शुरुआत की गई। सबसे पहले बड़ा गणपति स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर एवं उसके बाद राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मोर्चे की इस वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली में युवाओं ने नारे लगाकर और काले गुब्बारे आसमान में छोड़कर अपना विरोध जताया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा, धीरज ठाकुर, निक्की राय,अमित पालीवाल, रजत शर्मा, विक्की रघुवंशी,कपिल गोयल एवं भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।