केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी नें बुद्धि जीवियों को संबोधित कर किया संवाद
नरेंद्र मोदी जी के ऊपर आपने जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए आभार व्यक्त करने आई हु-श्रीमती स्मृति ईरानी
इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट:-
इंदौर ।भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की केंद्र सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 24 जून को माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई उन्होंने एबी रोड स्थित होटल श्रीमाया में सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं एवं बुद्धिजीवी वर्ग को संबोधित किया एवं उनसे चर्चा की स्मृति ईरानी जी ने कहा कि हमारे देश में ब्रॉडबैंड की संख्या कम थी परंतु आज की 85 करोड़ ब्रॉडबैंड है नरेंद्र मोदी जी के अमेरिका दौरे में कई उपलब्धियां मिली जैसे हमें जेट इंजन भारत में अब बनेंगे अमेरिका में 14 फॉर्म सिटी का स्थान है 23000 करोड रुपए का जन औषधि कारोबार है। 35 करोड़ बहनों ने 1 रुपए में सेनेटरी पैड खरीदा। सैनिक स्कूलों में आज लड़कियों को भी पढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री को यूएस आमंत्रित किया गया आज अमेरिका में 40 लाख हिंदुस्तानी अमेरिका में काम करते हैं 2 लाख 70 हजार पढ़ाई करते हैं ,अमेरिका में लाखों नौकरियों का सृजन किया गया, हमने उपलब्धि के दौर में भी विनम्रता नहीं छोड़ी कोविड-19 मैं 140 करोड लोगों की चिंता की वैक्सीनेशन के लिए किसी देश के आगे हाथ नहीं फैलाए बल्कि खुद वैक्सीनेशन का निर्माण किया और विश्व में कई छोटे-छोटे देशों को वैक्सीनेशन देने का कार्य किया गया। आज देश में 10 करोड़ परिवारों को शौचालय मिला।देश में आज महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक है। मोदी जी के कार्यकाल में इसरो द्वारा 200 सैटेलाइट लॉन्च किए गए मेरी लोकसभा क्षेत्र में 98% ग्रामीण क्षेत्र आता है। श्रीमती स्मृति ईरानी ने आगे कहा की मेरी लोकसभा क्षेत्र में एक परिवार ने 50 साल तक राज किया।फिर भी 80% लोगों के पास बिजली नहीं थी लाखो लोगों के पास घर नहीं थे जिनको आवास योजना का लाभ दिया गया। नरेंद्र मोदी जी के ऊपर आपने जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए आभार व्यक्त करने आई हु।
सांसद श्री शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, आईडीए, अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री प्रमोद टंडन,रितेश तिवारी,मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रही।