प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को सौंपे नवीन प्रभार
रोहित गंगवाल इंदौर को विदेश संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री एवं विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक नियुक्त
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को नवीन प्रभार सौंपा है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री एवं विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक नियुक्त किए है।
पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुश्री कविता पाटीदार को महिला मोर्चा (अतिरिक्त प्रभार), प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे को युवा मोर्चा सह प्रभारी, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक श्री विजय दुबे को चंबल संभाग प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान को इंदौर संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्री एम. ऐजाज खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री वसीम उद्दीन को मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्री रोहित गंगवाल इंदौर को विदेश संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।