बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा; आकाशीय बिजली से दो घायल, गवाडी में मकानों की टीन की छते उडी, हाईवे पर पेड व पोल गिरने से लगा जाम

सेंधवा।
इधर मंगलवार को सेंधवा में फिर मौसम ने करवट बदली। सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा था, लेकिन दोपहर 3 बजे बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हुआ। जो करीब 20 मिनट तक जारी रहा। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल हो गए। जिनका सिविल अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार निशा पति बबलू (35) और सलौनी पिता देवा (20) दोनो निवासी सेंधवा टैगोर बेड़ी से नाले पार क्षेत्र की ओर आ रही थी। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए दोनों महिलाएं प्रताप गंज क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से निशा बेसुध होकर गिर पड़ी। वहीं साथी महिला सालौनी को बिजली का हल्का झटका महसूस हुआ। रास्ते से गुजर रहे कुछ युवाओं ने महिला को बेसुध पड़ा देख जानकारी ली और तुरंत दोनों महिलाओं को लेकर सेंधवा के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों महिलाओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर दोनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। उधर तेज हवा आंधी से एबी रोड स्थित ग्राम गवाडी व आसपास के क्षेत्रों में कई कच्चे मकानों की छप्पर व टीन की छत उड गई। हाइवे पर बिजली का पोल गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बंद हुआ। मकानों व दुकानों के टीन षेड उडने से लोगों को नुकसान हुआ है।

IMG 20230530 WA0040

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button