विविध

प्रमुख महामंडलेश्वर, संत-महात्माओं का समागम इंदौर में 30 और 31 को

इंदौर गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर मातृ स्तुति का आयोजन भी किया जाएगासमागम


– दलाल बाग में चारों वेदों के मंगल मंत्रों का जयघोष,
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी इंदौर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की विशेष गरिमा है। सामाजिक समरसता भावार्थ के साथ प्रमुख संत-महात्मा व महामंडलेश्वर 31 मई को इंदौर में एकत्रित होंगे। संत-महात्मा और महामंडलेश्वर इस दिव्य संत समागम में सामाजिक और धार्मिक विषयों पर अपनी राय रखेंगे। इसके साथ ही सुबह से शाम तक कई धार्मिक आयोजन होंगे। इंदौर गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर मातृ स्तुति का आयोजन भी किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित विशाल दलाल बाग मैदान में 31 मई को पं. योगेंद्र महंत आविर्भाव महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर ख्यात महामंडलेश्वर, प्रमुख मठ-मंदिरों के संत-महात्माओं का समागम होगा। दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन 30 मई को मातृ स्तुति की जाएगी, जिसमें गौदान, जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन और सुहाग सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों के साथ श्रेष्ठ प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही इंदौर गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर मां अहिल्या देवी का पूजन किया जाएगा।
31 मई को पं. योगेंद्र महंत आविर्भाव महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सैकड़ों संत-महात्माओं की उपस्थिति में सुबह से शाम तक वैदिक मंत्रोचार के साथ धार्मिक आयोजनों का प्रकल्प रहेगा। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चारों वेदों का मंगल मंत्र घोष, आयुष मंत्र, महामृत्युंजय जाप, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ  किए जाएंगे। शाम 6 बजे से संत-महात्माओं के साथ आविर्भाव महोत्सव और सामाजिक समरसता पर उद्बोधन होगा। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!