विविध

अंबिकापुरी स्थित श्री खाटू श्याम धाम का रजत जयंती महोत्सव 26 से

शुभारंभ निशान एवं शोभायात्रा के साथ, शर्मा बंधुओं की रामकथा भी होगी

 

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट: —

इंदौर। एयरपोर्ट रोड, अंबिकापुरी स्थित श्री खाटू श्याम धाम का सात दिवसीय रजत जयंती महोत्सव 26 मई से 1 जून तक धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ बड़ा गणपति से खाटू श्याम धाम तक भव्य शोभायात्रा एवं निशान यात्रा के साथ 26 मई को सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान प्रख्यात शर्मा बंधु के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक मंदिर परिसर में श्रीराम कथामृत की वर्षा सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

श्री खाटू श्याम धाम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपालदास महाराज के सानिध्य में पिछले एक माह से महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। संयोजक महंत नीलू बाबा ने बताया कि 30 मई को गंगा दशहरे के उपलक्ष में दोपहर 12 बजे से गंगा मैया का पूजन, 31 मई को निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम महिला मंडल की ओर से दोपहर 12 बजे  से भजनों की प्रस्तुतियां, दोपहर 3 बजे से श्रीराम कथा में सायं 5 बजे छप्पन भोग समर्पित कर श्याम बाबा का मनोहारी पुष्प श्रंगार दर्शन,  सायं 7:30 बजे से दीपदान दर्शन, महाआरती के बाद भजन संध्या के कार्यक्रम होंगे। एक जून को सुबह 9 बजे खाटू श्याम महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सुबह 10 बजे से गौ माता पूजन एवं सायं 6 बजे रामकथा के समापन, महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न स्थानों के खाटू श्याम भक्त महोत्सव में भाग लेने हेतु इंदौर आएंगे। महोत्सव की दिव्यता को देखते हुए विभिन्न 12 समितियों का गठन किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!