मैंगो जत्रा हुआ शुरू, इंदोरियो ने फलों के राजा आम का चखा स्वाद,खूब खरीदे हापुस आम
फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप का सालाना आयोजन मेंगो जत्रा ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज पर शुरू हुआ। यह आयोजन 21 मई तक प्रतिदिन सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।
ग्रुप के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और श्रीमती निधि देउस्कर द्वारा किया गया। जत्रा में करीब 24 से अधिक आम उत्पादको ने हिस्सा लिया । मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर ग्राहक को विक्रय करते है। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदोरियो ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खबू हापुस आम खरीदे भी।इस बार कृषकों ने बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है।
आयोजन में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा कि फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है, हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है, यह जो मैंगो जत्रा लगा है यहां इंदौरियो को एक ही जगह पर हापुस आमो की वैरायटी मिल जाएगी। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा 10 वर्षो से आयोजित किया जा रहा यह आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है आयोजकों की मेहनत से स्वाद के शौकीनों का जबरजस्त प्रतिसाद मैंगो जत्रा को मिलता है।
समीर देशकुलकर्णी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की और से नाम मात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध रहा और लोगो ने इसका खूब लुत्फ उठाया ।
श्रीमती तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया । मराठी व्यंजनों में जैसे झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहें इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम भी उपलब्ध रहे लोगो ने इसका भी आनंद लिया।
स्वाद प्रेमियों ने महाराष्ट्र का मुख्य अल्पाहार वडा पाव को मेंगो जत्रा में काफी पसंद किया गया यहां फूड महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्वाद वाला 54 बर्ष से संचालित वडा पाव और घर पर ही ट्रेडिशनल टेस्ट का वडापाव बनाने हेतु विशेष पेस्ट का भी स्टाल लगाया है, जिससे इंदौरी भी अपने घर पर ही ट्रडिशनल टेस्ट का वडा पाव बना सकेंगे इसे भी स्वाद प्रेमियों ने खूब खरीदा है।
दर्शन जागीरदार नीरज तैलंग ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, लकड़ी के खिलौने, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी सामान के स्टॉल्स रहे है।
मेंगो जत्रा में सभी वाहनों हेतु भरपूर पार्किंग उपलब्ध रही।मेंगो जत्रा सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।