इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेश श्री अमित तोमर ने सोमवार को बड़वानी जिले का दौरा किया। उन्होंने आरडीएसएस के नए कार्य स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिले के मंडवाड़ा में 33/11 केवी के पुराने ग्रिड के नवीनीकरण कार्य का भी जायजा लिया। श्री तोमर ने बताया कि जिले में सिवई, कोलकी, कालापार, बावनगजा में 33/11 केवी के नए अत्याधुनिक ग्रिड बनाए जाएंगे। इससे 20 मैगावॉट बिजली वितरण क्षमता और बढ़ जाएगी। श्री तोमर ने चारों ग्रिडों का कार्य गुणवत्ता व समय पालन के साथ करने के निर्देश दिए। बड़वानी के सर्किट हाउस में ली गई मिटिंग में उन्होंने अधीक्षण यंत्री श्री एसके सूर्यवंशी, कार्यपालन यंत्री श्री एसआर खरते, श्री नितिन चौहान आदि को ऊर्जा विभाग एवं कंपनी की प्राथमिकताओं को पूरा करने के निर्देश भी दिए। राजस्व संग्रहण के संदर्भ में उन्होंने बिजली वितरण केंद्रवार दैनिक लक्ष्य तय करने एवं उसे हर हाल में पूर्ण करने को कहा।
Related Articles
Check Also
Close




