हार्डिया तुलसी नगर में प्रधानमंत्री के 100वें मन की बात के प्रसारण समारोह में हुए शामिल ।
सरस्वती मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित योग परिसर का किया उद्घाटन।
इंदौर: तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वीं कड़ी का सीधा प्रसारण क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद संगीता महेश जोशी, छत्रसाल मंडल अध्यक्ष रामबाबू यादव, महेश जोशी के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ के के के झा, राजेश तोमर, शम्भुनाथ सिंह, संजय यादव, रमेश पाटिल, दीपेश गुप्ता, अमित त्रिवेदी, रुपेश शर्मा, हरिओम मंडलोई, बसंत नायक, गौरव डाबर, अमोल पाटिल के साथ साथ बड़ी संख्या में तुलसी नगर एवं अन्य कॉलोनियों के वरिष्ठजन एवं नारी शक्तियां उपस्थित थी।
मन की बात के प्रसारण से पूर्व सरस्वती मंदिर प्रांगण में नव निर्मित योग परिसर का भी उद्घाटन विधायक महेंद्र हार्डिया तथा पार्षद संगीता महेश जोशी द्वारा क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। विधायक हार्डिया तथा पार्षद संगीता महेश जोशी ने योग परिसर के उद्घाटन पर कॉलोनीवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इसका लाभ क्षेत्र के रहवासी लेंगे तथा प्रधानमंत्री के मन की बात के सौवें कड़ी से ना सिर्फ देशवासी प्रेरणा लेंगे बल्कि देश में लोगों द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों से अवगत होंगे।