इंदौरमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

भगवान श्री परशुराम जन्म स्थली जानापाव में बनाया जायेगा परशुराम लोक एवं परशुराम धाम- मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान श्री परशुराम जन्म स्थली जानापाव पहुंचकर पूजन-अर्चन किया

इंदौर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज श्री सिंह चौहान ने घोषणा करते हुये कहा है कि भगवान श्री परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में परशुराम लोक एवं परशुराम धाम बनाया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहां इंदौर जिले के महू विकासखंड में भगवान श्री परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में आयोजित भगवान श्री परशुराम जयंती के समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्री बी.डी. शर्मा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सुश्री कविता पाटीदार, श्री छतर सिंह दरबार तथा अरविंद शर्मा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोलू शुक्ला, विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक श्री राजेश सोनकर, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अध्यक्ष श्री सुनील भराला, संत श्री हीरानंद आदि उपस्थित थे।

       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी भगवान श्री विष्णु के छटवे अवतार थे। धर्म की रक्षा एवं दुष्टों के नाश के लिये उनका अवतार हुआ था। मध्यप्रदेश धन्य एवं गौरवशाली है कि भगवान परशुराम का जन्म हमारे प्रदेश के जानापाव में हुआ। उन्होंने कहा कि समता एवं समानता लाने के सबसे पहली पहल भगवान श्री परशुराम ने की थी। उन्होंने सबको भूमि उपलब्ध कराने की पहल भी की थी। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिये हमने तय किया है कि मध्यप्रदेश में अब कोई आवासहीन  नहीं रहेगा। भगवान परशुराम शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली पर 10 करोड़ 59 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य करवाये जा रहे है। इसके लिये राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंन कहा कि जानापाव में परशुराम लोक एवं परशुराम धाम भी बनाया जायेगा। इसकी रूपरेखा विद्वानों एवं प्रशासन के साथ मिलकर बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जानापाव में चल रहे विकास कार्यों और आगामी समय में कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने कार्य योजना को भी देखा।

       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री बी.डी. शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम की जन्म स्थली जानापाव देश में पुण्य भूमि है। राज्य सरकार द्वारा इसे तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे है। श्रद्धालुओं के लिये विभिन्न सुविधाएं जुटाई जा रही है। कार्यक्रम को केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सम्बोधित करते हुये कहा कि यह हमारे लिये गौरव का विषय है कि भगवान श्री परशुराम की जन्म स्थली हमारे प्रदेश में है। यह खुशी का विषय है कि इसे तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम को श्री रामकिशोर शुक्ला और श्री सुनील भराला ने भी सम्बोधित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!