इंदौरमुख्य खबरे
लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विशाल राखी भेट कर किया आभार व्यक्त

इंदौर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज जब इंदौर जिले के जानापाव भ्रमण पर पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें विशाल राखी भेट की। महिलाओं ने जगह-जगह स्वागत भी किया और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि महिलाएं हमारी लाड़ली बहना है। उनके कल्याण और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं रखी जायेगी। उनके सम्मान की रक्षा भी होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के समग्र कल्याण को देखते हुये लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। यह एक क्रांतिकारी योजना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे आगे आकर इस योजना का लाभ उठायें।