विविध

नगर भाजपा एवं युवा मोर्चा द्वारा किया गया नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन

डॉ. गोविंद सिंह द्वारा की गई टिप्पणी केवल रानी कमलापति नहीं वरन संपूर्ण जनजाति समाज का अपमान है - श्री गौरव रणदिवे

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह द्वारा जनजाति समूह की वीरांगना रानी कमलापति पर की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर आज 28 मंडल स्तर पर डॉ. गोविंद सिंह के पुतले का दहन किया गया।

राजवाड़ा पर पुतला दहन में नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे सम्मिलित हुए,

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि डॉ. गोविंद सिंह का बयान ना केवल जनजाति वीरांगना रानी कमलापति का ही नहीं पूरे जनजाति समाज का अपमान है उनका बयान कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दर्शाता है एवं यह भी साबित होता है कि जब भी जनजाति वर्ग का सम्मान किया जाता है तो कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द उठने लगता है।

इस अवसर पर श्री गौरव रणदिवे,श्री जयपाल सिंह चावड़ा, श्री गोलू शुक्ला, विधायक महेंद्र हार्डिया,रमेश मेंन्दोला,सौगात मिश्रा,सुधीर कोल्हे,सविता अखंड, संदीप दुबे,आशीष शर्मा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!