विविध

महिला मोर्चा द्वारा किया गया सभी मंडलों मे सामाजिक समरसता अन्नभोज

नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे भी समरसता सहभोज में हुएं सम्मिलित

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नगर के सभी मंडलों में सामाजिक समरसता अन्न सहभोज आयोजित किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहनों ने अनुसूचित जाति समाज की बहनों के साथ सहभोज किया।

श्री रणदिवे ने आगे बताया की भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तक प्रदेश भर में पार्टी द्वारा सेवा समरसता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा ने आज 10 अप्रैल को नगर के सभी मंडल केन्द्रो में सामाजिक समरसता अन्न सहभोज आयोजित किया। उन्होंने बताया कि मोर्चा की बहनों ने अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों के साथ मिलकर पहले भोजन बनवाया उसके पश्चात सभी ने मिलकर एक साथ भोजन किया और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। 

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे भी इस अवसर पर वार्ड क्र.44 के बूथ क्र.58 एवं वार्ड क्र.10 के बूथ क्र.01 में आयोजित समरसता भोज में सम्मिलित हुए एवं सभी के साथ भोजन ग्रहण किया।

सभी मंडलों में आयोजित समरसता सहभोज में नगर महिला मोर्चा पदाधिकारी, पार्टी के जनप्रतिनिधी ,पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!